23 मार्च 1931 बलिदान दिवस

भारत की शान बढ़ाई है,
देकर अपनी कुर्बानी को।
है नाम उसी का भगत सिंह,
उसकी है नमन जवानी को।।

वो है महान माता जिसने,
ऐसे सपूत को जन्म दिया।
हम याद रखेंगे सदियों तक,
जिसने गोरों को तंग किया।।

मेरा रंग दे बसन्ती चोला,
जब किया तो गाके उमंग किया।
सच्चा जाबाज़ था भारत का,
जिसने आजीवन जंग किया।।

आज़ाद कराना है भारत,
ये बात कभी न वो भूला।
इक भगत मरा सौ आयेंगे,
ये कहकर ही फाँसी झूला।।

23 मार्च 1931 बलिदान दिवस पर भगत सिंह,सुखदेव व राजगुरु को कोटि कोटि प्रणाम।शत शत नमन….!!

Leave a comment